E-Sharm Card क्या है ई श्रम कार्ड के फायदे

भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों और कामगारों के लिए ई-श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के हर असंगठित कामगार का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सके।

ई-श्रम कार्ड बनाने का उद्देश्य

असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों को एक राष्ट्रीय प्लेटफ़ॉर्म पर रजिस्टर करनासरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचनाबीमा, पेंशन और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना

ई-श्रम कार्ड के फायदे

1. 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा

2. सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता

3. भविष्य में पेंशन और सामाजिक सुरक्षा लाभ

4. रोजगार के नए अवसर

कौन ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है?

उम्र 16 से 59 वर्ष के बीचअसंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग (जैसे मज़दूर, किसान, ड्राइवर, ठेला चलाने वाले, घरेलू कामगार आदि)आधार कार्ड और मोबाइल नंबर होना ज़रूरी

रजिस्ट्रेशन से क्या मिलता है?

रजिस्ट्रेशन कराने पर एक ई-श्रम कार्ड और 12 अंकों का UAN नंबर मिलता है, जो पूरे देश में मान्य है।

लाभ और सुविधाएँ

दुर्घटना बीमा:• स्थायी असमर्थता/मृत्यु पर ₹2,00,000 तक कवरेज

• आंशिक विकलांगता पर ₹1,00,000 तक सहायता ✅ पेंशन योजनाएँ:

• 60 वर्ष की आयु के बाद प्रति माह ₹3,000 की पेंशन (PM-SYM के तहत)

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

1. ई-श्रम पोर्टल पर जाएँ

2. “Self Registration” पर क्लिक करें

3. आधार कार्ड से OTP वेरिफिकेशन करें

4. मांगी गई सभी जानकारी भरें

5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करेंजरूरी दस्तावेजआधार कार्डमोबाइल नंबर जो आधार से लिंक होबैंक खाता पासबुक

Leave a Comment